के.डी.पी. पब्लिक स्कूल में रही शिक्षक दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूमं

गांव रूदायन के.डी.पी. पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर एक भव्य संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधि-विधान से शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एडवोकेट प्रशांत पाठक ने मां सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का मनमोहक स्वरूप धारण कर सबका मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, ज्ञानवर्धक नाटक और मनभावन नृत्य पेश किए गए, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और गोविंदों की टोली ने मटकी फोड़कर जयकारे लगाए। कार्रक्रम में महक पाठक, दीक्षा माहेश्वरी, सच्ची पाठक, उमा भारती और श्रीमती अवदेश पाठक सहित स्कूल के शिक्षक मंजीत, कौशल, देवांशी, गुंजन, राघव चैधरी और ध्रुव मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी बच्चों और अतिथियों को मिष्ठान वितरण कर मुंह मीठा कराया गया। प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment