सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नावली लालपुर में पुरानी रंजिश के चलते नामजदों ने पिता पुत्र को पीटकर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नावली लालपुर निवासी
विजयपाल पुत्र बहादुर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 23 मई की सुबह 8.30 बजे करीब अपने खेत पर पानी लगा रहा था। इस दौरान गाँव के ही लटूरी पुत्र रामचन्द्र, करुआ व छोटा पुत्रगण लटूरी पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए आए। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं फावड़े से उसके ऊपर प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आए पीड़ित के पुत्र प्रमोद को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












