
घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय बालक को स्कूटी ने रौंदा, घायल
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर में घर के बाहर खेल रहे एक 4 वर्षीय मासूम बालक को तेज रफ्तार इलेक्टिक स्कूटी ने टक्कर मार दी । हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक के पिता ने नामजद स्कूटी चालक के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के गांव चित्तरपुर (पोरा) निवासी नीरेश पुत्र दुर्गपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 23 मई की शाम 6.25 बजे करीब पीड़ित का पुत्र प्रांजल उम्र 4 वर्ष अपनी ननिहाल गाँव महमूदपुर में घर के बाहर सडक किनारे खेल रहा था । इस दौरान तेज गति से आ रहे इलेक्टिक स्कूटी चालक सौरभ पुत्र रमेश निवासी गांव महमूदपुर ने प्रांजल को रौंद दिया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।











