प्रेमी द्वारा धोखा देने पर प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंची पहले भी कई लड़कियों के संबंध में रहा चुका है प्रेमी

चौथी शादी कर चुका है प्रेमी घंटों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया ,जब गाजियाबाद निवासी एक युवती अचानक अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। ढाई साल पुराने प्रेम संबंध के टूटने और युवक द्वारा दूसरी शादी करने की बात सामने आने के बाद गांव का माहौल पूरी तरह गरमा गया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर अलग किया और किसी तरह स्थिति को शांत कराया।
युवती ने आरोप लगाया कि वह पिछले ढाई साल से युवक के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन युवक ने उसे धोखा देकर किसी अन्य युवती से मंदिर में शादी कर ली। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि युवक पहले भी कई लड़कियों से संबंध में रह चुका है और अब चौथी शादी कर चुका है । जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई है। युवती प्रेमी के घर पहुंची और सीधे अंदर घुसने का प्रयास करने लगी। इस दौरान प्रेमी के परिजनों ने उसे रोक दिया । जिसके बाद मौके पर जोरदार कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
युवती ने प्रेमी के परिजनों पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है । उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और लखनऊ पुलिस मुख्यालय तक शिकायत पहुंचाने की बात कही। वहीं परिजनों ने उसे घर में घुसने से रोकने की बात कही। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ ही देर में हसायन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर अलग किया और किसी तरह स्थिति को शांत कराया। युवती पहले भी युवक के खिलाफ हसायन कोतवाली में शिकायत दर्ज करा चुकी थी। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया था। बाद में पुलिस ने युवती को बताया कि यह मामला आगरा क्षेत्र से जुड़ा है । इसलिए कानूनी कार्रवाई वहीं से करनी होगी। इसके बाद पुलिस ने उसे समझाकर वापस भेज दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment