गंगा स्नान को गए एक परिवार के आधा दर्जन सदस्य गहरे पानी में डूबे

एक 16 वर्षीय किशोर की मौत एक 17 वर्षीय किशोरी लापता किशोरी की तलाश जारी चार लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र गांव कानऊ निवासी एक परिवार सोमवार को गंगा दशहरा का पर्व होने के चलते बदायूं के कछला गंगाघाट पर स्नान करने को गया था। गंगा स्नान के दौरान परिवार के छह सदस्य गंगा में अचानक डूब गए। हादसे में एक 16 वर्षीय किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। जबकि 17 वर्षीय एक एक किशोरी लापता है। परिवार के चार अन्य सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।
बताया जाता है कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव कानऊ निवासी ओमवीर सोमवार को गंगा दशहरा का पर्व होने के कारण अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ कछला आए थे। गंगा में स्नान करते समय ओमवीर का 16 वर्षीय पुत्र नीलेश और उनके रिश्तेदार नेत्रपाल की 17 वर्षीय पुत्री शिखा निवासी गांव पिछौती थाना हसायन अचानक गहरे पानी में डूबने लगे।
उन्हें बचाने के प्रयास में ओमवीर का बड़ा पुत्र सर्वेश, खुद ओमवीर और उनके साथ आईं रिश्तेदार वर्षा पत्नी श्यामवीर भी डूबने लगीं। आसपास स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया । जिसके बाद गोताखोरों ने गंगा में कूदकर परिवार के चार सदस्यों को बाहर निकाल लिया। हालांकि, नीलेश और शिखा का तत्काल पता नहीं चल पाया। लगभग आधे घंटे बाद नीलेश को गंगा से निकाला गया और तत्काल सीएचसी ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिखा की तलाश अभी भी जारी है। उझानी के एसएचओ प्रवीण कुमार ने बताया कि लापता किशोरी की तलाश के लिए पुलिस और गोताखोर अभियान चला रहे हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment