भीषण गर्मी के तेवर हुए तल्ख : लोग परेशान

( अनूप शर्मा)
सिकन्द्राराऊ-16 मई । पुरुषोत्तम मास में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। सुबह से ही सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी ने लोगो के छक्के छुड़ा रखे है और गर्मी का सितम जारी हो गया है। तापमान बढ़ने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। गर्म हवाओं ने जनमानस को खासा परेशान कर रखा है । कभी पारा 40 डिग्री पार पहुंच जाता है तो कभी 42 डिग्री पार हो जाता है। लगातार गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं।
घरों से निकलते ही तेज धूप राहगीरों का चेहरा लाल कर रही है। धूप तेज होने की वजह से लोग चेहरे पर कपड़ा बांधकर बाहर निकलने को मजबूर हैं। गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। जिससे लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। सुबह से निकल रही तेज धूप से लोगों का बुरा हाल है। बिना पंखा, एसी ,कूलर चलाए लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही हैं। गर्मी ज्यादा होने से बाइक पर लोगों का चेहरा लाल हो रहा है। दोपहर में चिलचिलाती धूप के साथ 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने लोगो का बेहाल कर दिया है। भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप के कारण बाजारों में भी चहल पहल कम नजर आ रही है। इंसान ही नही भीषण गर्मी से पशु पक्षी भी खासे परेशान है। गर्मी बढ़ने पर चिकित्सक भी ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।। कस्बा में गर्मी के चलते सार्वजनिक स्थानों, रोडवेज बस स्टैंड पर भी लोग बेचैन नजर आये। बसों में सफर करने वाले यात्री भी गर्मी से अकुलाते दिखे। गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को रही है । वहीं शीतल पेय की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है । धूप से व्याकुल लोग छांव की तलाश करते देखे जा सकते है । भीषण गर्मी के चलते लोगों को मुंह और सिर पर गमछा बांधकर चलने के लिए विवश होना पड़ रहा है । भीषण गर्मी के चलते दोपहर को बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। भीषण गर्मी से बचने को लोग व किशोर नहर बंबो में नहाकर गर्मी से राहत पा रहे हैं ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment