
हाथरस। संवेदनशीलता और सेवाभाव ही खाकी की असली पहचान है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा महिला थाना की टीम एवं नवनियुक्त महिला आरक्षी राधिका, इच्छिता व रेनू को घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराकर उन्हें शिक्षा से जोड़ने के सराहनीय एवं मानवीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
विदित हो कि महिला थाना प्रभारी रितु तोमर के नेतृत्व में महिला आरक्षियों द्वारा 5 जरूरतमंद बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराया गया था तथा उन्हें शैक्षिक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम की सराहना करते हुए कहा गया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का भी कार्य कर रही है।









