रास्ते में गाड़ी रुकवा कर युवक पर किया चाकू से हमला ,घायल भाइयों के साथ होटल पर खाने जा रहा था युवक

सिकंदराराऊ। अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल पर बीती रात खाना खाने जा रहे युवक की रास्ते में गाड़ी रुकवा कर नामजदों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया । घायल युवक की मां ने कोतवाली में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला सराफान निवासी निर्मला देवी ने दी तहरीर में कहा है कि उनका छोटा पुत्र आकाश शर्मा अपने भाई सोनू और राहुल के साथ गुरुवार की रात्रि 8 बजे करीब खाने खाने के लिए अलीगढ़ रोड स्थित एसआरके रेस्टोरेंट पर गाड़ी में सवार होकर जा रहा था। रास्ते में अभिषेक ठाकुर, रितेश निवासीगण मोहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी थाना सिकंदराराऊ ,पृथ्वी ठाकुर, शिवम ने उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। नामजदों ने उसकी अचानक गाड़ी को रुकवा लिया और आकाश के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि नामजदों ने उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायल युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया । पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment