सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी में एक युवक को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक की मां ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी रेखा देवी पत्नी प्रमोद कुमार ने दी तहरीर में कहा है कि 30 अगस्त की शाम 7:30 बजे करीब उनका पुत्र चेतन घर के बाहर जा रहा था । तभी मोहल्ले के ही आकाश पुत्र दलवीर सिंह ,नमन पुत्र विनोद व सुमित पुत्र शैतान सिंह चेतन से बेवजह गाली गलौज करने लगे । जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।









