सिकंदराराऊ । कासगंज रोड स्थित गांव हबीबपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट 29 अगस्त को सड़क किनारे खड़े होकर लघुशंका कर रहे युवक को एक तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी । हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई । मृतक युवक के पिता ने अज्ञात ऑटो के चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रघुवीर पुत्र वीधेराम निवासी गांव नगला सुक्खा थाना विजयगढ जनपद अलगीढ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 29 अगस्त की दोपहर 3.45 बजे करीब उनका पुत्र विशाल सिहं गौतम बाइक पर सवार होकर कासंगज से अपने गांव वापस आ रहा था। जैसे ही वह गांव हबीबपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा। वह बाइक को सड़क किनारे खड़े कर लघुशंका करने लगा। तभी सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रहे एक ऑटो ने उसमें टक्कर मार दी । हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ऑटो चालक की तलाश में जुट गई है।









