सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में शराब पिलाने का विरोध करने पर नामजद ने एक दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव हुसैनपुर निवासी विजयवीर पुत्र नेकसे लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 23 अगस्त को अपने खेत पर था । तभी गांव का ही रवेन्द्र पुत्र दयाराम आया और उसे शराब पिलाने लगा । जब शराब पिलाने का उसकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज कर दंपती के साथ मारपीट कर दी। जिससे दंपती घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।








