गर्भवती महिला के ऊपर गिरा टेबल फैनःविद्युत करंट की चपेट में आकर मौत

हाथरस थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव नगला मोती राय में एक गर्भवती महिला की विद्युत करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो जाने से भारी अफरा तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।परिजन आनन फानन में महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी प्राथमिक चैकअप के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।महिला की मौत की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन परिजन महिला के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।
बताया जाता है थाना चंदपा क्षेत्र के गांव मोती राय निवासी करीब 26 वर्षीय गर्भवती महिला श्रीमती अंजू पत्नी शिवकुमार आज अपने घर में सो रही थी। उसी वक्त टेबल वाला पंखा महिला के ऊपर गिर पड़ा,जिससे महिला को विद्युत करंट लग गया और गर्भवती महिला अंजू देवी अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। अचेत अवस्था महिला को पड़ा देख परिजनों में भारी हड़कम्प मच गया और परिजन तत्काल उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही स्वास्थ्य विभाग कर्मियों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक मृतक महिला के परिजन उसके शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर वापस ले गए। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना की जानकारी करने में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment