पीएम मोदी की अपील पर सांसद अनूप प्रधान रोड़वेज बस से पहुंचे कार्यालय

हाथरस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों पर भी दिखाई देने लगा है और इसी पहल के तहत सांसद अनूप प्रधान आज अलीगढ़ से रोडवेज बस में सफर कर अपने कार्यालय पर हाथरस पहुंचे। सांसद की पहल का लोगों द्वारा स्वागत किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील के तहत सांसद अनूप प्रधान आज रोडवेज बस स्टैंड पर उतरने के बाद अपने सुरक्षाकर्मी के साथ ई-रिक्शा से दयानतपुर स्थित कार्यालय पहुंचे, जहॉ उन्होंने कहा कि आम लोगों के बीच बैठकर बस में सफर करना उन्हें काफी अच्छा लगा।
सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की है। इसी के तहत उन्होंने रोडवेज बस और ई-रिक्शा का उपयोग किया है।
सांसद अनूप प्रधान ने लोगों से भी सार्वजनिक परिवहन अपनाने और ईंधन बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनकी दो विधानसभा सीटें अलीगढ़ जिले में आती हैं। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ से हाथरस तक सरकारी रोडवेज बस से यात्रा कर उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील का पालन करने का प्रयास किया है। सांसद ने विश्वास जताया कि हाथरस की जनता भी प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं को गंभीरता से पूरा करेगी।
सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से फिलहाल सोना न खरीदने की भी अपील की है। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि वे अभी सोना खरीदने से बचें और प्रधानमंत्री की अपील का पालन करें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment