ग्राम प्रधानों ने की कार्यकाल बढ़ाने की मांग

 

हसायन कस्बा स्थित ब्लाक सभागार में आज प्रधानों की बैठक अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों की मांग की है के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाये। बैठक में ग्राम पंचायत के प्रधानों ने कहा कि या तो समय पर सरकार चुनाव कराये अन्यथा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया। बैठक में ग्राम प्रधान मथुरापुर गजेंद्र सिंह, महेवा प्रधान एके सिंह,इटर्नी प्रधान टिंकू सागर, खितौली प्रधान पवन, प्रधान राजवीर सिंह, प्रधान डॉ. सत्यभान सिंह आदि प्रधान उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment