बेवा महिला को पीटा,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया में नामजदों ने बेवा महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गढ़िया निवासी पीड़िता पुष्पा देवी पत्नी स्व.नन्दकिशोर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 12 मई को अपने घर पर थी । तभी जेठ अजब सिंह पुत्र तेज सिंह ,अमर सिंह पुत्र तेज सिंह , अनीश कुमार पुत्र अजब सिंह गाली गलौज करते हुए आए । जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment