उधारी के रुपए मांगने पर पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में एक युवक को उधारी के रुपए मांगना महंगा पड़ गया। नामजदों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पोरा निवासी पीड़ित मुन्नालाल पुत्र रामचरन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गांव के ही विपिन उर्फ विटटू पुत्र कालीचरन के पास
अपने उधार दिए 25000 रुपए माँगने को गया था। रुपए मांगने पर आरोपी विपिन उर्फ विटटू , कालीचरन पुत्र चेतराम, गौरव, गणेश पुत्र कालीचरन ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आए सुधाशु पुत्र प्रमोद ,रिन्कू पुत्र चेतराम व पीड़ित की पुत्र वधु सुमन एवं पुत्री सोनम , प्रेमलता पुत्री गेन्दा लाल को भी नामजदों ने मारापीट कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment