गंगास्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में डंपर ने मारी टक्कर, तीन घायल ,रेफर

सिकंदराराऊ । गंगा स्नान कर लौट रहे स्नानार्थियों की कार को कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के निकट एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया। घायल युवक ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अरविन्द कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी सारस होटल के पास अजीत नगर थाना मथुरा गेट भरतपुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है वह 11 मई की दोपहर 3.53 बजे अपने परिवार के साथ गंगास्नान करके कछलाघाट से भरतपुर कार में सवार होकर जा रहा थे। जैसे ही स्नानार्थियों की कार गांव नगला जलाल के पास पहुंची । तभी सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रहे एक डंपर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सामने से कार में टक्कर मार दी । हादसे में पीड़ित अरविंद कुमार पुत्र प्रेम सिंह , विनोद पुत्र बाबू सिंह, पारुल पुत्री गोविन्द गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां से चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों को भरतपुर रेफर कर दिया गया। घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment