
सिकंदराराऊ । गंगास्नार्थियों की कार अनियंत्रित होकर जलेसर मार्ग स्थित गांव बरसामई में के निकट ईशान नदी में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर चारों घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि जनपद आगरा के आंवल खेड़ा निवासी कार चालक रमेश चंद्र पुत्र रामदयाल, ब्रजमोहन पुत्र जगन्नाथ, कांति त्यागी पत्नी वी.पी. त्यागी और वी.पी. त्यागी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही गंगास्नार्थियों की कार गांव बरसामई गांव के पास ईशान नदी पुल के निकट पहुंची। तभी कर अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी । हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तत्काल बचाव के लिए दौड़ पड़े । काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया ।












