मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था:मोहल्ला मटकोटा में किराए के मकान में रहता था परिवार

सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला मटकोटा में परिवार समेत एक मकान में किराए पर रहे 16 वर्षीय छात्र की सोमवार को विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गई । आनन फानन में परिजन छात्र को चिकित्सक के पास ले गए । जहां चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजन छात्र के शव को वापस घर ले आए । बाद में परिजन छात्र के शव को अपने पैतृक गांव नगला मनी ले गए। छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक छात्र इकलौता पुत्र था।
बताया जाता है कि क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी शम्भू दयाल शर्मा कस्बा के मोहल्ला मटकोटा में एक मकान में अपने परिवार समेत रहते हैं। शम्भू दयाल का 16 वर्षीय पुत्र विख्यात शर्मा इकलौता पुत्र था। वह कक्षा 11 वीं का छात्र था। सोमवार की रात्रि 8 बजे करीब विख्यात अपने घर पर रसोई के दरवाजे की कुंदी लगा रहा था। तभी वहां ऊपर होकर गुजर रहे एक विद्युत तार की चपेट में छात्र आ गया । विद्युत करंट की चपेट में आकर छात्र की मौके पर ही मौत हो गई । काफी देर होने के बाद जब परिजनों ने उसे जमीन पर गिरा पड़ा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई । परिजन छात्र को तत्काल कस्बा में एक चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे । जहां चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन छात्र के शव को वापस घर ले आए । छात्र की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया । बाद में परिजन छात्र के शव को अपने पैतृक गांव नगला मनी ले गए। छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। छात्र के आवास पर शोक व्यक्त करने वालो का तांता लग गया। मंगलवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दी। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।












