अवैध तमंचा एवं कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर नगला बिहारी मोड़ के पास से एक युवक को अवैध तमंचा एवं कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

एसआई श्रीचंद्र सोम अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली एक युवक अवैध तमंचा कारतूस लेकर गांव नगला बिहारी मोड़ के निकट किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में खड़ा है । सूचना पाकर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम मोहित पुत्र जयपाल सिंह निवासी भुर्रका थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा एवं एक कारतूस बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment