नामजदों ने दो युवकों को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के फुलरई गांव में तेज गति से ट्रैक्टर चलाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव फुलरई निवासी योगेंद्र पाल पुत्र पन्ना लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 9 मई की शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी गीता देवी और पुत्री पूजा ट्यूवल से भैंस लेकर घर लौट रही थीं। इस दौरान गांव का ही सौरभ उर्फ भूरा पुत्र नरेश तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए वहां पहुंचा। इससे भैंस बेकाबू होकर भाग गई और गीता देवी गिरकर घायल हो गईं। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की रात्रि करीब आठ बजे योगेंद्रपाल अपने परिजनों गिरन्द पुत्र नवल सिंह, योगेश पुत्र शौदान सिंह के साथ आरोपी सौरभ के घर शिकायत करने पहुंचे। वहां सौरभ उर्फ भूरा ने अपने भाई कालू उर्फ गौरव, संजू, नरेश पुत्रगण महाराज सिंह को बुला लिया। सभी ने मिलकर योगेश और गिरन्द पर लाठी-डंडों एवं सरिया से हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। आरोपियों द्वारा दोनों घायलों को जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment