घर में घुसकर दंपती को पीटा, घरेलू सामान को तोड़ा

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर में नामजदों ने घर में घुसकर दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया एवं घर का सामान भी तोड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली में पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव रायपुर निवासी तिलक सिंह पुत्र चौब सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह शादी विवाह के पूजा पाठ का कार्य करता है । सोमवार को गांव में एक शादी थी। दोपहर 1 बजे करीब वह गांव में पूजा पाठ करा रहा था। इस दौरान गांव के ही महावीर सिंह पुत्र डम्बर सिंह , विमला देवी पत्नी महावीर सिंह ,नीरज ,प्रवेश पुत्रगण महावीर सिंह, रेखा पत्नी नीरज ने मिलकर पीड़ित को पूजा पाठ करने से रोका तथा गाली गलौज कर मारपीट पर आमदा हो गए। बाद में पीड़ित अपने घर आ गया। आरोपी पीड़ित के घर पहुंच गए और लाठी डंडों एवं ईंट पत्थरों से पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई पीड़ित की पत्नी विलासो देवी को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने घर का सामान भी तोड़ दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment