नामजदों ने परिवार को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव जुलापुर में नामजदों ने एक परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव जुलापुर निवासी पीड़िता रीना पत्नी अनिल कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार की शाम 7 बजे करीब गांव के ही बबलू, अवनीश ,ब्रजेश पुत्रगण बलवीर व प्रेमपाल बिना वजह घर के पास गाली गलौज कर रहे थे। पीड़िता ने बाहर जाकर उक्त लोगो से गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसे पीटकर घायल कर दिया। शनिवार सुबह 5 बजे करीब पीड़िता का पति अनिल तथा सास अमरवती को इसी बात को लेकर नामजदों ने गाली गलौज देते हुए सरिया , नलिया व फावड़ों से हमला कर दिया। जिससे पीड़िता का पति एवं सास लहूलुहान हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment