धूमधाम के साथ निकली महाराणा प्रताप की शोभायात्रा:जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सिकंदराराऊ। शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को कस्बा में शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई । शोभायात्रा से भूतेश्वर कॉलोनी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ । इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षत्रियों ने समाज को सुरक्षा और नई दिशा दी है । हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। महाराणा प्रताप की कई पीढियो ने मुगलों से युद्ध लड़ा और देश की रक्षा की है ।

विचार गोष्ठी के उपरांत महाराणा प्रताप के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ । शोभायात्रा कस्बा के मोहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी,जी टी रोड ,गौसगंज, नौरंगाबाद, दमदमा, हुरमतगंज, नयागंज बाजार, बड़ा बाजार, तिराहा बाजार आदि मार्गो से होती हुई गुजरी । लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा का शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में राधा कृष्ण, राम लक्ष्मण और महाराणा प्रताप की झांकियां भी शामिल थी।

शोभायात्रा में क्षत्रिय समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । शोभायात्रा में क्षत्रिय समाज के युवाओं ने शोर्य गीतों पर नृत्य करते दिखाई दिए । पूरे कस्बे का माहौल केसरिया रंग में रंगा नजर आया और ‘ जय महाराणा ‘ के उद्घोष से आकाश गुंजायमान हो उठा। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन भूतेश्वर कॉलोनी पर पहुंचकर हुआ।

शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ संभाले हुए थे। शोभायात्रा में जयपाल सिंह चौहान, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पहलाद सिंह, हसायन ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, बबलू सिसोदिया, नितिन पुंढीर, रमेश पुंढीर, सोनू सिंह चौहान आदि मौजूद रहे ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment