
सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला मटकोटा में एक दुकानदार को उधारी के रुपए मांगना महंगा पड़ गया। नामजदों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी । जिससे वह घाल हो गया। पीड़ित दुकानदार ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला मटकोटा निवासी कपिल गुप्ता पुत्र रतनलाल गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने घर पर दुकान चलाता है । शुक्रवार की रात्रि 9 बजे करीब वह दुकान पर बैठा हुआ था । तभी मोहल्ले के ही इफ़्तियार उर्फ नाना , फैज, जैद पुत्रगण इफ़्तियार उर्फ नाना दुकान पर आए। पीड़ित ने नामजदों से उधारी के 525 रुपए मांगे । इसी बात से कुपित होकर नामजदों ने गाली गलौज कर पीड़ित के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी । जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।











