पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

हाथरस। नटखट कृष्ण कन्हैया, योगीराज भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बीती रात्रि को पूरे शहर एवं जनपद में भारी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और बीती रात्रि को कन्हैया ने घर-घर जन्म लिया। जबकि आज सभी जगहों पर भारी हर्ष और उल्लास के साथ नंद उत्सव मनाया जा रहा है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर में पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगणों एवं उनके परिवारीजनों के साथ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया ।


इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित मंदिर में पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों द्वारा भजन-कीर्तन किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर , प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण एवं उनके परिवारीजन उपस्थित थे । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी व कर्मचारीगण एवं उनके परिवारीजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गयी ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment