श्री अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में दिया समाज की एकजुटता पर जोर:अपील
हाथरस । श्री अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शहर के आगरा रोड स्थित श्री अग्रवाल सेवा सदन पर आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व सभी मंचासीन पदाधिकारियो द्वारा महाराजा श्री अग्रसैन जी के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।सभागार में सभी अग्रबंधुओ का अंगवस्त्र पहनाकर एवं चन्दन तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया गया।


श्री अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित विशाल एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि गौरव आर्य पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा तथा निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल( बैंक वाले), निवर्तमान महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल चूरन वाले,महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल किराने वाले, कोषाध्यक्ष संजय टालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल रेडीमेड वाले, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मित्तल( मोनू), मन्त्री गौरव अग्रवाल फार्मेसी वाले, संयुक्त मन्त्री मुकेश जालान, रामअवतार अग्रवाल एडवोकेट, दिलीप पौददार एडवोकेट आदि का दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि गौरव आर्य द्वारा नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई।

शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल चूरन वाले,महामन्त्री मनोज कुमार अग्रवाल किराने वाले,दीपेश अग्रवाल सर्राफ, विजय कृष्ण गर्ग, उमाशंकर जैन, मनोज अग्रवाल राया वाले, निवर्तमान अध्यक्ष श्याम विहारी अग्रवाल बैंक वाले द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता पर जोर दिया। सभी अग्र बंधुओ ने यह भी अनुरोध किया कि महाराजा श्री अग्रसेन जी के जयंती महोत्सव में अग्रबंधु ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय दें । निवर्तमान महामन्त्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट द्वारा वर्ष 2024-2026 कार्यकाल की समीक्षा करते हुए सभी संरक्षक, पदाधिकारी व सदस्यों तथा अग्रवाल बंधुओं व पूरी सहयोगी टीम को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया तथा इस कार्यकाल में श्री अग्रवाल धर्मशाला, श्री टालीवाल धर्मशाला,श्री अंगूमल धर्मशाला तथा श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज व श्री सुशीला देवी सेकसरिया पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने समय-समय पर स्थान उपलब्ध कर कराकर सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर तथा श्री अग्रवाल युवा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत दुपट्टा पहनाकर किया गया ।

इस अवसर पर दिनेश चन्द्र सेकसरिया, भोलाशंकर अग्रवाल एडवोकेट, रामनिवास अग्रवाल,राकेश कुमार अग्रवाल, रासबिहारी अग्रवाल रंग वाले, गोविन्द अग्रवाल दाल वाले, सुभाष चंद्र गर्ग, अशोक अग्रवाल जीके, देवेन्द्र कुमार गोयल रंग वाले, राजकुमार अग्रवाल घी वाले, शरद अग्रवाल डिब्बा वाले, अजय अग्रवाल रंग वाले, विजय कुमार गर्ग गैस वाले, रिषी कुमार सर्राफ, आशीष बंसल, अरविन्द अग्रवाल चप्पल वाले,कपिल अग्रवाल दाल वाले, विपुल सिंघानिया, प्रदीप बंसल, सुनील अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल लोहे वाले, नीरज अग्रवाल गारमेन्ट वाले, अजय अग्रवाल घी वाले, आदित्य अग्रवाल, संजय कुमार गर्ग, नवनीत गर्ग, लोकेश अग्रवाल दाल वाले, लोकेश अग्रवाल हींग वाले, विक्रम अग्रवाल, विवेक टालीवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, निष्कर्ष गर्ग, आशीष अग्रवाल, प्रेम पौददार, सारांश टालीवाल, गौरव अग्रवाल वौवी, डा. मोहित गर्ग, प्रवीन गर्ग, राजेश तायल, अमित अग्रवाल रंग वाले, भगवत स्वरूप गर्ग, उमाशंकर अग्रवाल जेवरी वाले, मनीष अग्रवाल पीपा, अनूप जैन, सौरभ अग्रवाल, उमाशंकर जैन, हर्ष मित्तल, संजू चावल वाले, विकास गर्ग, राम अग्रवाल फाँल वाले, निधिश अग्रवाल, संजीव मित्तल, उमेश अग्रवाल, जीतेश अग्रवाल, कमलेश बंसल, राजकुमार अग्रवाल लवली रेडियो, प्रदीप कनौड़िया, संदीप जैन, दिनेश सिंघल, विकास अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, कार्तिकेय गर्ग, शरद अग्रवाल, पंकज गोयल, वृजेश गोयल, संजय गर्ग, प्रवीन अग्रवाल,अमित गोयल, गौरव तायल, माधव सिंघल, भानू अग्रवाल, अमन बंसल, गौरव सिंघल, चेतन सिंघल, अग्रवाल महिला सभा से ईला जैन, मनीषा मित्तल, अंजली मित्तल, दीप्ती मित्तल आदि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों अग्रबन्धु उपस्थित थे।


कार्यक्रम का संचालन गिरधर गोपाल अग्रवाल सीए द्वारा किया गया।अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment