किशोरी को ले गया युवक

आरोपी के परिजनों ने किशोरी के पिता को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। पीड़िता किशोरी के पिता ने जब आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत की तो परिजनों ने किशोरी के पिता को मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता किशोरी के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 7 मई की शाम 5 बजे करीब मनीष पुत्र कल्लू निवासी गांव नाई नगला ताहर उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। जब पीड़िता किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत आरोपी युवक के परिजनों से की तो परिजनों ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी और घर से भगा दिया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment