पुलिस ने जुआ खेलते तीन जुआरी पकड़े

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला ललिता गेट स्थित रावण दहन स्थल के पास फड़ लगाकर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया । पुलिस ने फड़ से नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद की है ।
एसआई श्रीचंद्र सोम अपने हमराहो के साथ शनिवार को कस्बा पुरदिलनगर में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जारी मुखबिर सूचना मिली कि कुछ लोग मोहल्ला ललिता गेट स्थित रावण दहन स्थल के पास फड़ लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन जुआरियों को दबोच लिया। पकड़े गए जुआरियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम मानपाल पुत्र ओमप्रकाश,प्रताप सिंह पुत्र चरन सिंह, शिशुपाल पुत्र गोविंदराम निवासीगण मोहल्ला ललिता गेट कस्बा पुरदिलनगर बताया । पुलिस ने फड़ से 535 रुपए नगद एवं ताश की गड्डी बरामद कर तीनों जुआरियों को जेल भेज दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment