गैस सिलेंडर को लेकर इंडेन गैस एजेंसी पर हुआ हंगामा ,पुलिस ने कराया शांत

उपभोक्ता ने एजेंसी स्वामी और कर्मचारियों पर लगाया मारपीट का आरोप

सिकंदराराऊ । पुरदिलनगर मार्ग स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर रविवार को सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी को लेकर जमकर हंगामा हो गया। उपभोक्ता ने एजेंसी स्वामी और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
पुरदिलनगर रोड स्थित इंडियन गैस एजेंसी का गोदाम है। रविवार को घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित उपभोक्ता का आरोप है कि वह अपने बुक किए गए सिलेंडर की पर्ची लेने एजेंसी पहुंचा था।
पीड़ित ने जब कर्मचारियों से सिलेंडर की पर्ची मांगी तो कर्मचारियों ने कहा कि अभी ओटीपी नहीं आया है, ओटीपी आने के बाद ही पर्ची दी जाएगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने के बाद एजेंसी स्वामी और कर्मचारियों ने उपभोक्ता के साथ मारपीट कर दी । जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment