एमएलडीवी कॉलेज एवं आरकेएसके इण्टरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य आयोजन

हाथरस। श्यामकुंज स्थित एमएलडीवी पब्लिक इण्टर कॉलेज एवं तरफरा रोड़ स्थित आरकेएसके इण्टरनेशनल स्कूल में प्रमुख शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया।। प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता ने स्वर्गीय सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि उन्होनें शिक्षकों को सर्वाेच्च सम्मान देते हुए अपने जन्मदिवस को शिक्षक-दिवस के रूप में मनाया। उनका विचार था कि (गु) अर्थात अंधकार (रू) अर्थात प्रकाश इसलिए जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाये वो गुरू है। शिक्षक उस दीपक की तरह से है, जो स्वंय को जलाते हुए अपने शिष्यों को ज्ञान से प्रकाश से आलोकित कर देता है। सच्चा गुरू वह है जो अपने शिष्य से किसी भी भौतिक वस्तु कि कामना नहीं करता एवं वही शिष्य ऊँचाईयों को स्पर्श करता है जो अपना सब कुछ गुरू के चरणों में समर्पित कर देता है।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डीआरबी इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि वर्तमान परिवेश में शिक्षक का दायित्व शिक्षा देने तक सीमित न होकर कर छात्र-छात्राओं का चारित्रिक मानसिक नैतिक एवं सर्वांगीण विकास करना है। गुरू उन सीड़ियों की तरह है जिन पर चढ़कर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर अपने जीवन उपवन को सुरभित एवं सुगंधित करते हैं। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में बालक-बालिकाओं में शिक्षकों के प्रति सम्मान का भाव दिन-प्रतिदिन कम होता जा रहा है और वह नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों में गिरावट की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों का आवाहन करते हुये कहा कि वह छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास को समर्पित हों जिससे भारत संपूर्ण संसार में विश्व गुरू बनकर अपनी विजय दुंदुभी बजा सके।


इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अदम्य उत्साह एवं उल्लास के साथ अपने कक्षा-कक्षों की मनमोहक सजावट की जिसे कोर्डिनेटर शैलकांता गुप्ता, प्रसाशनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता एडवोकेट, प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय, आरकेएसके की प्रधानाचार्या प्रीति यादव, उप प्रधानाचार्या साजिया रफीक खान, संजय मिश्रा, विशाखा विमल, मौ. दानिश, अमन खान, रिद्धि अग्रवाल, ई.ललिता कुलश्रेष्ठ, शारदा रावत, सुनीता राय, हर्ष सिंघल, जितेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार,कौशिक, पुनीत वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, आर. के. शर्मा, कोमल अग्रवाल, कुनाल कटारा, गीता गौतम, श्रुति कौशिक, अनुराग कश्यप, नीतू वंसल, तमन्ना जैन, सारिका सोनी, द्वारा अवलोकित किया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा लाये गये केक को काटकर डॉ. राधाकृष्णन का जन्म दिवस पूर्ण उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमाशु वार्ष्णेय, निधी अरोरा, पुनीत गुप्ता, बबिता भारद्वाज, सत्यवती, राधा सारस्वत, दुर्गेश सिंह, पुनीत वार्ष्णेय, आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा जादौन द्वारा किया गया। अंत में संस्था के डायरेक्टर स्वंतत्र कुमार गुप्त ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों से डॉ.राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment