रतनगढ़ी में श्रीमद् भागवत कथा का रामेश्वर उपाध्याय ने किया शुभारंभ

हाथरस सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव रतनगढ़ी में आयोजित श्रीमद भागवत का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की पूजा अर्चना कर व आरती उतारकर तथा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर भागवत कथा के आयोजक रामप्रकाश शर्मा ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर, पीतांबर ओढाकर स्वागत व सम्मान किया। रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा का अनुसरण करने से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी को धार्मिक कार्य कराने चाहिए। धार्मिक कार्य कराने से ही हमारे परिवार में सुख, शांति बनी रहती है। भागवत कथा में लिखा है कि हम सभी को स्वर्ग और नर्क सब इसी जीवन में भोगना है। इसलिए जो व्यक्ति धर्म के कार्य कराता है, उसकी हमेशा जय-जयकार होती है और जो अधर्म के रास्ते पर चलता है उसका हमेशा विनाश होता है। इसीलिए हम सभी को सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल होगा।
इस अवसर पर विवेक शर्मा, नवीन शर्मा, प्रमोद शर्मा, विकास शर्मा, यस शर्मा, शुभम शर्मा आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment