लखनऊ में कुलाधिपति ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ की समीक्षा बैठकमहाविद्यालय केवल डिग्री देने तक सीमित ना रहें- राज्यपाल

हाथरस लखनऊ के जन भवन में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने की।
बैठक में श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुषमा यादव ने समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया। वैठक में कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। घ्छात्र संख्या एवं नामांकन पर चर्चा की गई। महाविद्यालय में छात्राओं की बढ़ती संख्या और विषयवार प्रवेश प्रक्रिया की पारदर्शी व्यवस्था। शैक्षणिक गुणवत्ता के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम। नवाचार एवं डिजिटल शिक्षा। ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था और पुस्तकालय को डिजिटल संसाधनों से जोड़ने की दिशा में उठाए गए कदम। रोजगारपरक कौशल। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोकेशनल कोर्स और कौशल विकास कार्यक्रमों का सफल संचालन पर चर्चा की गई।
बैठक में राज्यपाल ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों को केवल डिग्री देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज और उद्योगों के सहयोग से संसाधन विकसित करने चाहिए। उन्होंने नैक मूल्यांकन को लेकर गंभीरता दिखाने और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली छात्राओं को बेहतर अवसर व माहौल प्रदान करने पर विशेष जोर दिया।।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, अपर मुख्य सचिव सुधीर एम. बोबडे, विशेष सचिव बद्रीनाथ सिंह और राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.बी. सिंह सहित विश्वविद्यालय से संबद्ध शासकीय और अशासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य उपस्थित थे। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और इसे अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment