17 मई को धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा

सिकंदराराऊ । भगवान परशुराम शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन श्री राधे कृष्ण गेस्ट हाउस में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना दीक्षित ने की एवं संचालन देवकांत कौशिक ने किया। इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी रामकिशोर शर्मा (कचौरा वालों) को शोभायात्रा का अध्यक्ष चुना गया। वहीं शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए अरुण दीक्षित को संयोजक नियुक्त किया गया। शोभायात्रा को भव्य बनाए जाने के लिए सुंदर सांस्कृतिक झांकियां, बैंड,ढोल, डीजे आदि की व्यवस्थाओ पर चर्चा भी की गई । बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने शोभायात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर जोर दिया तथा इसके लिए आपसी सहयोग का संकल्प लिया। आगामी 17 मई को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा कस्बा के पंत चौराहे पर स्थित श्री परशुराम वाटिका से धूमधाम के साथ निकाली जाएगी । बैठक में चेतन शर्मा, मित्रेश चतुर्वेदी, मनोज उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय, मुकेश शर्मा, पंकज शर्मा, अनुराग शर्मा ,प्रशांत शर्मा, राम शंकर तिवारी, सुधीर तिवारी, बृज बिहारी कौशिक, बिजेंद्र पचौरी ,अरविंद भारद्वाज,सुभाष पाराशर,मनोज,प्रदीप शर्मा, रिंकू शर्मा ,सत्यप्रकाश शर्मा,विनोद पाठक,संदीप पचौरी, दुर्वेश पचौरी,पंकज पचौरी, कमलकांत दीक्षित,अनिलेश पचौरी ,वीरेश शर्मा,कुलदीप पचौरी, विवेक दुबे,कन्हैया पचौरी ,सुमित शर्मा,उमेश उपाध्याय, अवधेश दुबे, पवन शर्मा, किशोर पांडा ,आशीष दीक्षित, मुकेश शर्मा प्रधान दीपांशु,माधव,आदित्य,प्रियांशु,कुशाग्र, शौर्य पांडा,विनय शर्मा,वैभव ,जीतेश उत्कर्षवर्ती पाठक ,नीतीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।












