युवती को बुरी नीयत से दबोचा ,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक नामजद ने 19 वर्षीय युवती को बुरी नीयत से दबोच लिया और अश्लील हरकत करने लगा । विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता युवती के पिता ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव निवासी पीड़िता युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 23 अप्रैल की शाम 5 बजे करीब उसकी 19 वर्षीय पुत्री गांव के बाहर मवेशियों की साफ सफाई करने को गई थी । तभी गांव का ही धीरज पुत्र भगवान सिंह ने पुत्री को बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा । पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment