चोरों ने दिन दहाड़े मकान को बनाया निशाना : अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे स्वर्ण आभूषण एवं नगदी की पार 

दोपहर को पीड़िता अपने पति एवं ससुर के साथ निर्माणाधीन मकान को देखने को गई थी 

सिकंदराराऊ । कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने कस्बा के पुराने डाकखाने के पास एक गली में स्थित एक मकान को शुक्रवार दोपहर को दिन दहाड़े अपना निशाना बना लिया। चोर दिन दहाड़े मकान में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे स्वर्ण आभूषण एवं नगदी ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़िता ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है ।

शीलू देवी पत्नी ललित कुमार निवासी मोहल्ला दमदमा ने दी तहरीर में कहा है कि वह कस्बा के

पुराने डाकखाने के निकट एक गली में स्थित एक मकान में किराए के मकान में रहती हैं। शुक्रवार दोपहर

करीब 12:15 बजे पीड़िता अपने पति एवं ससुर अशोक कुमार के साथ पास में निर्माणाधीन अपने मकान को देखने के लिए घर से गई थीं। इसी दौरान मौका पाकर चोर दिन दहाड़े घर में प्रवेश कर गए।

चोरों ने दरवाजे की कुंडी खोलकर कमरे में रखी अलमारी को खंगाल डाला। चोर अलमारी में रखे स्वर्ण आभूषण एवं 6 हजार रुपए की नगदी को चोरी कर ले गए। जब पीड़िता वापस लौटी तो घर का दरवाजा खुला मिला । जब वह अन्दर गई तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी । जिसको देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई । मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल जायजा लिया। पुलिस गली में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालने में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment