भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली : नारेबाजी कर विपक्षी दलों का फूंका पुतला

सिकंदराराऊ। महिला आरक्षण विधेयक और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सियासत गरमा गई। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं जिला महामंत्री मीरा माहेश्वरी के नेतृत्व में “महिला जन आक्रोश पदयात्रा” कस्बा की पुरानी तहसील रोड से निकाली । भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने विपक्षी दलों पर महिला अधिकारों की अनदेखी करने और महिला आरक्षण विधेयक में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “परिवारवादी दल नहीं चाहते कि महिलाएं राजनीति में आएं। सपा-कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के विरोधी रहे हैं। ये लोग महिलाओं के अधिकारों पर वार कर रहे हैं और इनका चरित्र महिला विरोधी है।”
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली इस पदयात्रा में भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता तख्तियां और बैनर लेकर शामिल हुईं। भाजपा का आरोप है कि संसद में महिला आरक्षण के दौरान विपक्षी दलों ने आधी आबादी को उनकी भागीदारी से दूर रखने की साजिश रची थी। मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा कि देश की महिलाएं अब विपक्षी दलों की घटिया मानसिकता को समझ गयी है और इसका खामियाजा विपक्ष को भविष्य में नजर आएगा। विपक्ष महिलाओं का वोट लेना तो जानता है ,लेकिन उनको उनका जो हक मिलना चाहिए वो नहीं देना चाहता। इस मौके संतोष पौरुष सभासद, कमलेश शर्मा,आरती त्रिवेदी मंडल उपाध्यक्ष, नीलम माहेश्वरी मंडल मंत्री, मीना कुशवाह मंडल मंत्री, किरण बघेल, मिथलेश चौहान, शारदा माहेश्वरी, सुधा गुप्ता, मीना माहेश्वरी,सरिता माहेश्वरी, ममता माहेश्वरी, शारदा गुप्ता, कुसुम वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय,सीमा कुशवाहा, गिरीश मोहन गुप्ता, बृज मोहन गुप्ता, सतीश सभासद, निर्मल दास सभासद,सूरज वार्ष्णेय,कमल नयन वार्ष्णेय, लोकेश जादौन,देवेंद्र सविता सभासद, भानु शर्मा, राहुल महाकाल, प्रिंस ठाकुर, शरद शर्मा,अमर बाबू सभासद, विवेक सविता आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment