अनियंत्रित होकर पलटी मैक्स पिकअप, चालक परिचालक बाल बाल बचे

सिकंदराराऊ । हाथरस रोड स्थित गांव बरामई के निकट रविवार को एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई । हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
बताया जाता है कि रविवार की सुबह एक मैक्स पिकअप गाड़ी हाथरस की ओर से आ रही थी । जैसे ही गाड़ी हाथरस रोड स्थित गांव बरामई के समीप पहुंची । तभी चालक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा । जिसके परिणाम स्वरुप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई । गाड़ी के पलटते ही सड़क पर दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई । जिससे जाम लग गया । हादसे में गाड़ी के चालक परिचालक बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment