नामजदों ने परिवार को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला सोरों गेट में नामजदों ने एक परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला सोरों गेट निवासी निशा पुत्री असफाक अली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने घर के बाहर बैठी हुई थी । तभी मोहल्ले के ही मोहम्मद नबी पुत्र असफाक अली, निसार बानो पत्नी सलमान ,अंजुम पत्नी मोहम्मद नबी गाली गलौज करते हुए आए। पीड़िता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गई । शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आए पीड़िता के पिता असफाक अली एवं भाई अली हसन को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment