
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव खिजरपुर में घेर में बंधी हुई चार बकरियों को चोर चुराकर ले गए। पीड़ित पशुपालक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव खिजरपुर निवासी नरेश पुत्र तोताराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 6 अप्रैल की रात्रि 2 बजे करीब उसके घेर में चार बकरियां बंधी हुई थी । इस दौरान मौका पाकर अज्ञात चोर उसकी चारों बकरियों को चोरी कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है ।












