
हाथरस सीबीएसई बोर्ड द्वारा कल घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में एम.एल.डी.वी. पब्लिक इण्टर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत परीक्षाफल देकर जनपद में विद्यालय का नाम रोशन किया है।
एमएलडीबी पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा पावनी शर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टाॅप किया है। अथर्व शर्मा ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, पार्थ शर्मा एवं गिरधर वाष्र्णेय ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय, सृष्टि गुप्ता ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ एवं रितिक अग्निहोत्री ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त 18 छात्र-छात्रायें सम्मान सहित तथा 51 छात्र-छात्रायें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये है।
काॅलेज के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त एंव प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता एड., प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय, हिमांशु गुप्ता, हर्ष सिंघल, पुनीत कुमार गुप्ता, पुनीत वाष्र्णेय, जीतू अरोरा एवं समस्त स्टाफ ने प्रतिभाशाली छात्रों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुये कामना की है कि यह छात्र-छात्रायें निरन्तर ऊँचाईयों की ओर अग्रसर होते हुये अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।












