सिकन्द्राराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव शीतलबाड़ा में नामजदों ने पिता एवं दो पुत्रियों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव शीतलबाड़ा निवासी बबलू पुत्र परसादी लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 10 अप्रैल की सुबह 9 बजे करीब अपने खेत पर गेहूं की फसल को काट रहा था। तभी गांव के ही बच्चू सिंह पुत्र सुनहरीलाल, पवन,कृपाल पुत्रगण बच्चू सिंह बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहुलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आयीं पीड़ित की पुत्री खुशबू एवं आरती को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने में जांच शुरू कर दी है ।












