
सिकन्द्राराऊ कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़िता किशोरी की मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
गांव निवासी मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 9 अप्रैल की सुबह 9 बजे करीब घर से सिलाई सीखने के लिए कस्बा हसायन गई थी। देर शाम तक पुत्री घर नहीं लौटी। परिजनों ने किशोरी को रिश्तेदारी एवं अन्य जगह काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।












