पैसेंजर ट्रेन में मिला यात्री का शवःखलबलीःजांच

हाथरस थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री का शव मिलने से भारी हड़कंप मच गया। घटना की खबर से मौके पर ट्रेन यात्रियों व आसपास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
बताया जाता है हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में यात्री का शव मिलने से जहां भारी खलबली मच गई। वहीं मृतक की पहचान फिरोजाबाद निवासी करीब 60 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र सीताराम निवासी कर्बला गली नंबर 3 फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक हिमाचल में एक कंपनी में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। परसों रात वह अपने घर आने के लिए किसी ट्रेन में सवार हुए थे। आज सुबह हाथरस किला रेलवे स्टेशन से जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में उनका शव हाथरस जंक्शन पर मिला है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी पहुंच गई और जीआरपी ने थोड़ी ही देर में मृतक की पहचान कर उनके परिवार को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों ने प्रारंभिक तौर पर हादसे की आशंका जताई है।मृतक के बेटे सनी कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनके पिता के साथ कल दिल्ली में लूटपाट हुई थी। इस दौरान उनसे मोबाइल फोन और करीब 15,000 रुपये छीन लिए गए थे। इस घटना के बाद उनके पिता दूसरी ट्रेन में बैठकर आ रहे थे।।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment