कांग्रेस ने मनाई बाबा साहब की जन्म जयंती

हाथरस विश्व में ज्ञान के प्रतीक, भारत रत्न, संविधान के शिल्पकार व शोषित पीड़ितों के मसीहा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के 135 वें जन्मोत्सव के अवसर पर खंदारी गढ़ी अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब के छविचित्र पर शहर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को नमन किया गया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, कार्यालय सचिव रोहित सिंह, शहर महासचिव योगेश बाबू, जुनैद खान, सरताज खान, संजीत कुमार, सचिव राजकुमार, दीपक चैधरी आदि ने भी पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को नमन किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment