डिस्टिक टैक्स बार एसो. के चुनाव में बीके शर्मा एड़.अध्यक्ष व विनोद अग्रवाल एड. पुनः सचिव बने

हाथरस डिस्टिक टैक्स बार एसोसिएशन का दो वर्षीय निर्वाचन हेतु चुनाव की बैठक प्रेमप्रकाश वाष्र्णेय एड. के कार्यालय पर आहूत की गई। जिसमें सचिव विनोद कुमार अग्रवाल एड. द्वारा अपने कार्यकाल की समीक्षा के उपरांत चुनाव अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल एड. (सादाबाद)तथा राजेंद्र कुमार एड. (मथुरा) द्वारा चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
चुनाव में अध्यक्ष बी के शर्मा, सचिव विनोद कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बृजबिहारी गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, सहसचिव भुवनेश वाष्र्णेय, अंकेक्षक दुर्गेश चतुर्वेदी तथा कार्यकारिणी सदस्य प्रेमप्रकाश वाष्र्णेय, रामकुमार शर्मा, आकाश ठाकुर, भरत कुमार शर्मा, राजीव अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, पवन कुमार आदि अधिवक्तागण निर्विरोध सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किये गये।
बैठक में सर्वश्री रामअवतार अग्रवाल, राजीव राज ग्रोवर, राजीव अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, प्रशांत वाष्र्णेय सीएमए, अमन कुमार वाष्र्णेय, पवन कुमार, लविश वाष्र्णेय आदि अधिवक्ता उपस्थित थे। चुनाव प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में वरिष्ठ अधिवक्ता राम अवतार अग्रवाल एड. द्वारा दोनों चुनाव अधिकारियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। बैठक का संचालन विनोद कुमार अग्रवाल एड. द्वारा किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment