
हाथरसअपनी बुआ से मिलने आए भतीजे को एक रोडवेज बस ने रौंद दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में भारी कोहराम मच गया और मृतक अपने परिवार का इकलौता चिराग था।
बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर आज दोपहर तहसील सदर से आगे गांव दयानतपुर के पास बाइक पर सवार होकर अपनी बुआ के घर से लौट रहे एक 22 वर्षीय युवक में एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया जाता है मृतक की पहचान अलीगढ़ के बरला निवासी 22 वर्षीय रितेश पुत्र लक्ष्मी के रूप में हुई है।रितेश नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह हाथरस स्थित अपनी बुआ के घर से अलीगढ़ वापस लौट रहा था। दोपहर में तहसील के निकट रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर रितेश के परिजन अस्पताल पहुंच गये। परिवार में मातम छा गया। मृतक अविवाहित था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है मृतक युवक 5 बहनों का अकेला भाई था।












