
हाथरस- थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई और महिला ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिवार के लोगों में भारी कोहराम मच गया है।
बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव दयानतपुर के पास आज सुबह इसी गांव निवासी करीब 60 वर्षीय महिला श्रीमती साबिया पत्नी निजाम पैदल सड़क पार कर रही थीं, तभी एक स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्धा सड़क पर गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें आयी। घटना की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुँचे परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतका साबिया अपने पीछे पांच संतानें छोड़ गई हैं। पुलिस ने मृतका की शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।












