हाइवे पर विद्युत कार्य कर रहे कर्मचारी को पीटाःघायल

सिकन्द्राराऊ-। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जलाल पर हाइवे किनारे विद्युत कार्य कर रहे कर्मचारी को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। विद्युत ठेकेदार ने दो आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली में मोहम्मद आविद पुत्र इस्लाम मोहम्मद निवासी रसूलपुर थाना हसायन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह विद्युत ठेकेदारी का कार्य करता है। नगला जलाल मथुरा बरेली हाइवे किनारे विद्युत लाइन का कार्य चल रहा है। जहां कर्मचारी मिलन पुत्र मोहन निवासी सुसकाल थाना रहिगाबाद जिला लखनऊ और कर्मचारी गत 1 अप्रैल की रात्रि 2 बजे करीब कार्य कर रहे थे। तभी गांव नगला जलाल निवासी अंगद फौजी एवं उसका पड़ोसी ने कर्मचारी मिलन को गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment