लघुशंका कर रहे 2 युवकों को आॅटो ने रौंदाःघायलःमौत

सिकन्द्राराऊ-। एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव अमृतपुर के पास सड़क किनारे खड़े होकर लघुशंका कर रहे दो युवकों को एक तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी । हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन एक युवक को उपचार के लिए हालत नाजुक होने पर नोएडा ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के पिता ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली में सत्यपाल सिंह पुत्र ध्यानपाल सिंह निवासी गांव जिमिसपुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 18 मार्च की रात्रि 8 बजे करीब उनका पुत्र अमोद कुमार व भतीजा सनी कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर गांव से रतिभानपुर जा रहे थे। गांव अमृतपुर के निकट दोनों युवक बाइक खड़ी कर सड़क किनारे कच्चे में लघुशंका कर रहे थे। तभी एटा की ओर से तेज गति से आ रहे एक ऑटो ने दोनों युवकों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अमोद को परिजन उपचार के लिए नोएडा ले गए। जहां 19 मार्च को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल सनी का उपचार प्राइवेट अस्पताल में जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment